गत वर्षों में मैंने पाया कि बहुत से ऐसे बुद्धिजीवी हैं जिनकी सोच का पैनापन सचमुच सराहनीय है । किंतु परिस्थिति कहें या मानव स्वभाव कि वे लिखने से हिचकते हैं । फलस्वरूप उनके उज्जवल विचार समाज के सामने आने से रह जाते हैं । यह ब्लॉग ऐसे ही बुद्धिजीवियों को इकट्ठा करने का एक मंच है ।
नहीं रुका वो पल जिसको रोकना चाहा
पकड कर श्वास जो जीवन को रोकना चाहा
हुई जब रात तो मुडकर भी देखना चाहा
सोचा कि थाम लूँ बहती इस नदी का जल
रोक लूँ हाथ में रेत, रात ये श्यामल
बढाया हाथ ज्यों मैने तो समझ मुझको आया
यह भी बीत जाएगा...

इक रोज़ दौर-ए-ग़म मे
वो बह चला आँखों से मेरी
मैंने कहा तूँ थम ज़रा
यह नहीं मञ्ज़िल तेरीगर रहा तय यूँ दौर-ए-ग़म
गिरना तुझे क्यों कुबूल था
बनकर चमकना आँखों में खुशी
क्यों लग रहा फ़िज़ूल साहम 'मुसाफिर' दिल की राहों के
लेते हैं ग़म, देते नहीं
अपनाया हमें या ठुकरा दिया
नीर आँखों से बहता नहीं